लाइव न्यूज़ :

Viral Video: CM अरविंद केजरीवाल ने खुद ही ली अपनी चुटकी, कहा- दवा का इंतजाम किया, दारू का नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: December 24, 2019 18:54 IST

2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर जीत मिली थी। दिल्ली सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व यह रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम केजरीवाल के भाषण का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि आपके स्कूल का इंतजाम कर दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड मंगलवार को जारी किया।इस दौरान उन्होंने अच्छी शिक्षा और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को आप सरकार की प्रमुख उपलब्धि बताया। केजरीवाल ने कहा,' हम जनता के सेवक हैं और अपने कामकाज का लेखा जोखा पेश करना हमारा दायित्व है।' इस दौरान सीएम केजरीवाल के भाषण का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। 

जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपके स्कूल का इंतजाम कर दिया, आपके पानी का इंतजाम कर दिया। आपके दवा-दारू का इंतजाम कर दिया। फिर उन्होंने थोड़ा रुक कर कहा- दारू का नहीं, दवा का इंतजाम किया। इसी बात पर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा 'आज 65,000 झुग्गी परिवारों को सर्टिफिकेट दिया गया। बाक़ी सर्वे चल रहा है। झुग्गी के पड़ोस में पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा और तब तक उनकी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। दिल्ली के हर नागरिक के लिए इज्जत की जिंदगी मिल सके इसलिए हम हर प्रयास कर रहे हैं।' सीएम केजरीवाल ने कहा पिछले चुनाव में जिस प्रकार का ऐतिहासिक बहुमत हमें मिला था हमने पिछले पांच सालों में उसी प्रकार का ऐतिहासिक काम किया है।'  गौरतलब है कि 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर जीत मिली थी। दिल्ली सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व यह रिपोर्ट कार्ड जारी किया है।  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे