लाइव न्यूज़ :

कन्हैया लाल के दोनों हत्यारे भागने की कर रहे थे कोशिश, बीच सड़क पर पुलिस ने पकड़ने के बाद जमकर की पिटाई, सामने आया वीडियो

By आजाद खान | Updated: June 29, 2022 15:18 IST

आपको बता दें कि इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें पीएम मोदी को भी धमकी दी गई है। यह धमकी उदयपुर हत्याकांड के एक आरोपी ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउदयपुर हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीतिन अग्रवाल ने ट्वीट किया है।

Udaipur Murder: उदयपुर हत्याकांड के दोनों हत्यारों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इन आरोपियों को राजस्थान पुलिस  द्वारा पकड़ते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीतिन अग्रवाल ने ट्वीट किया है। आपको बता दें कि जब से यह हत्याकांड हुई है, पुलिस को इन आरोपियों की तलाश थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी मौके पर पिटाई भी की है। 

क्या कहा राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने 

आपको बता दें कि उदयपुर हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजस्थान कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नीतिन अग्रवाल ने ट्वीट किया है। 

उन्होंने लिखा है, "राजस्थान पुलिस ने उदयपुर हत्याकांड के दोनों हत्यारों को पकड़ लिया हैं। राजस्थान पुलिस ने मौक़े पर ही खातिरदारी की है। अभी और भी ख़ातिरदारी होनी है। यह कांग्रेस शासित राजस्थान हैं यहाँ असामाजिक तत्व बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किये जायेगे।"

पुलिस ने की जमकर पिटाई

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को गिरफ्तार करने के बाद उनकी मौकी पर ही पिटाई की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबक, इस हत्याकान्ड के बाद दोनों आरोपी मौके पर से बाइक से फरार होना चाहते थे। लेकिन इस दौरान पुलिस ने राजसमंद के भीम इलाके से नाकेबंदी करके दोनों को पकड़ लिया था। पुलिस ने किस तरीके से पकड़ा और उसके बाद उनके साथ मौके पर क्या किया, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।  

टॅग्स :राजस्थानPoliceवायरल वीडियोहत्यानरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण