लाइव न्यूज़ :

Video: गुरुग्राम में टिड्डियों के दल ने किया प्रवेश, लोगों ने पटाखे-थाली बजाकर भगाया

By स्वाति सिंह | Updated: June 27, 2020 12:28 IST

गुरुग्राम से निकलकर छावला गांव के रास्ते अब टिड्डी दल दिल्ली के द्वारका में प्रवेश कर चुका है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा का रुख पलटा तो टिड्डी दल फिर झज्जर वापस आ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे उत्तर भारत में टिड्डी दल ने किसानों को परेशान कर रखा है। शनिवार सुबह टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश कर गए।

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में टिड्डी दल ने किसानों को परेशान कर रखा है। शनिवार सुबह टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश कर गए। इसके बाद टिड्डी दल गुरुग्राम पटौदी सोहना में पहुंचा जहां लोगों ने जिला प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार थालियां बजाकर और पटाखे छोड़कर टिड्डी दलों को भगा दिया। 

गुरुग्राम से निकलकर छावला गांव के रास्ते अब टिड्डी दल दिल्ली के द्वारका में प्रवेश कर चुका है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा का रुख पलटा तो टिड्डी दल फिर झज्जर वापस आ सकता है। मालूम हो कि टिड्डी दलों के हमले को लेकर जिला प्रशासन ने कोई एडवाइजरी नहीं जारी की है। राजेंद्र पार्क, सेक्टर-5, सूरत नगर, धनवापुर, पालम विवार और मारुती कंपनी के एरिया में भी लाखों की संख्या में टिड्डी दलों ने धावा बोला है।

साइबर सिटी के लोगों में टिड्डी दल के धावे को लेकर हैरानी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी खुद ही ताली और तेज आवाज के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। एक घंटे से ही इलाके में टिड्डी दल मंडरा रहे हैं। हवा तेज होने की वजह उनकी रफ्तार और बढ़ गई है। कई इलाकों को उन्होंने पूरी तरह से घेर लिया है।

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक जी. राम ने बताया, "तीन दिन से महोबा जिले में डेरा जमाए टिड्डी दल ने बृहस्पतिवार को ही भगारी, बछेछरकला, नगाराडांग, मगरौल और सलैया गांव में धावा बोला था, लेकिन किसानों के शोर मचाने पर खेतों में नहीं उतर पाया और सिर्फ पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर वापस चला गया।" उन्होंने बताया, "टिड्डी दल की सूचना पर वन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायन का छिड़काव कर लाखों की तादाद में टिड्डियों को मारा भी है।" डॉ. कुमार ने कहा, "इस समय टिड्डी दल जिले से सटे मध्य प्रदेश के जंगलों में है, जो कभी भी फिर हमला कर सकता है।" 

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व टिड्डी दल ने चित्रकूट जिले की सीमा से बांदा जिले के ओरन क्षेत्र के मझीवां सानी और वैदन पुरवा में धावा बोला था। तब सतर्क कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायन का छिड़काव कर लाखों की तादाद में टिड्डियों को मार भी दिया था। यह टिड्डी दल का दूसरा हमला है। 

टॅग्स :गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं