लाइव न्यूज़ :

Video: गर्भवती महिला को टोकरी में बैठाकर लोगों ने कराया नदी पार, महिला अस्पताल में भर्ती, वीडियो वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: August 2, 2020 09:06 IST

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो व्यक्ति डंडे पर टोकरी के सहारे बनाई इस जुगाड़ू पालकी के जरिए गर्भवती महिला को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोग एक गर्भवती महिला को एक पालकी बनाकर नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं।यह वीडियो छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का है।

रायपुर: उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना वायरस के प्रकोप के साथ-साथ बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक गर्भवती महिला को एक पालकी बनाकर नदी पार करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो व्यक्ति डंडे पर टोकरी के सहारे बनाई इस जुगाड़ू पालकी के जरिए गर्भवती महिला को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही इसमें दो और व्यक्ति साथ में चलते दिख रहे हैं। समझा जा रहा है कि लंबे सफर पर एक-एक कर भार कांधे पर लिए आगे बढ़ सकें।

यहां गर्भवती महिला को नदी भी पार करा पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि पिछले महीने भी छत्तीसगढ़ से कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी। राज्य के बीजापुर जिले में एक गर्भवती महिला  की बड़े बर्तन में बैठकर नदी पार करने की तस्वीर सामने आई थी।

सड़क मार्ग और पुल न होने के कारण इस महिला के परिवार को ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। इस गर्भवती महिला ने 14 जुलाई को करीब 15 किमी दूर अस्पताल जाने के लिए गोरला में अपने परिवार की मदद से बर्तन में बैठकर नदी को पार किया। इस महिला ने बाद में बच्चे को जन्म दिया। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस