लाइव न्यूज़ :

दुष्‍कर्म का वीडियाे किया वायरल, पुलिस ने भेजा जेल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 14:57 IST

Open in App

बाराबंकी (उ प्र) 14 फरवरी बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में कथित दुष्‍कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी संदीप राय ने रविवार को बताया कि जैदपुर कस्‍बा क्षेत्र की एक महिला ने मोहल्‍ले के ही एक युवक पर दुष्‍कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत की कि आरोपी ने झांसा देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत का त्‍वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी हफीज अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्‍होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) रामसूरत ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल