लाइव न्यूज़ :

Video: खेड़ा में गरबा इवेंट पर पथराव करने वालों को पुलिस ने खम्भे में बांधकर पीटा, मंगवाया माफी; वीडियो देख भड़के ओवैसी

By अनिल शर्मा | Updated: October 5, 2022 16:24 IST

सोमवार रात अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग जबरन गरबा स्थल पर घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर पथराव किया जिसमें छह लोग घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।सामने आए वीडियो में पथराव में शामिल लोगों को पुलिसकर्मियों को खंभे में बांधकर पिटाई करते देखा जा सकता।एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई लोगों ने इसकी आलोचना की है।

अमहदाबादः गुजरात के खेड़ा जिले में गरबा इवेंट पर पथराव करने वाले लोगों को पुलिस द्वारा जनता के सामने खंभे से बांधकर पीटने और हाथ जोड़कर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया है। सोमवार रात अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग जबरन गरबा स्थल पर घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर पथराव किया जिसमें छह लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सामने आए वीडियो में पथराव में शामिल लोगों को पुलिसकर्मी बारी-बारी से खंभे के सहारे खड़ा करके उनकी लाठियों से पिटाई कर रहे हैं। पुलिस की पिटाई के दौरान आरोपियों को माफी मांगते सुना जा सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कइयों ने इसकी आलोचना की। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसपर नाराजगी जाहिर की है। वीडियो साझा करते हुए ओवैसी ने लिखा, 'हर दिन बड़े पैमाने पर कट्टरता के अधिक प्रमाण मिलते हैं। पुलिस द्वारा कोड़े मारना और भीड़ द्वारा हिंसा करना आम बात हो गई है। मुसलमानों के खिलाफ लक्षित हिंसा को "न्याय" के रूप में माना जाता है। यह है मोदी के विश्वगुरु/नए भारत/5जी/$5 ट्रिलियन टन की अर्थव्यवस्था की हकीकत।'

वीडियो में पथराव करने वाले शख्स की पिटाई के वक्त वहां मौजूद भीड़ भारत माता की जय के नारे लगा रही है। उछल-उछल कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

बकौल रिपोर्ट्स, गरबा इवेंट पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हमला किया था जिसमें 9 लोग घायल हुए। खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा था, “आरिफ और जहीर नामक दो लोगों के नेतृत्व में एक समूह नवरात्रि गरबा स्थल में घुस गया और हंगामा करने लगा। उन्होंने पथराव भी किया।” उन्होंने कहा, “छह लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :गुजरातअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस