वीडियो: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर अजब वाकया, सोनिया गांधी कर रही थी ध्वजारोहण, अचानक हाथ में गिरा पार्टी का झंडा

By विनीत कुमार | Published: December 28, 2021 10:29 AM2021-12-28T10:29:33+5:302021-12-28T11:04:30+5:30

कांग्रेस अपना 137वां स्थापना दिवस आज मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस के मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसी दौरान पार्टी का झंडा सोनिया गांधी के हाथों में गिर गया।

Video Congress flag falls off while being hoisted by Sonia Gandhi on 137th Foundation Day | वीडियो: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर अजब वाकया, सोनिया गांधी कर रही थी ध्वजारोहण, अचानक हाथ में गिरा पार्टी का झंडा

सोनिया गांधी के हाथ में गिरा कांग्रेस का झंडा (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsकांग्रेस पार्टी आज मना रही है 137वां स्थापना दिवस, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम।पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान गिरा पार्टी का झंडा, सोनिया गांधी ने फिर हाथ से उसे फहराया।

नई दिल्ली: कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब पार्टी का झंडा फरहराने के समय गिर गया। यह सबकुछ उस समय हुआ जब पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण कर रही थीं। इसी दौरान अचानक पार्टी का झंडा गिरकर उनके हाथों में आ गया।

इस दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई और वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। बहरहाल, झंडा गिरने के बाद सोनिया गांधी ने उसे हाथ से  ही फहराया और फिर 'वंदे मातरम' गाया गया। 


बाद में कार्यकर्ताओं से पोल पर झंडा फहराने को कहा गया। इसके बाद एक कार्यकर्ता ने झंडे वाले पोल पर चढ़ने की कोशिश की, पर आधा ही ऊपर जा सका। इसके बाद दूसरा कार्यकर्ता आया, जिसने झंडे को बांधने की कोशिश की। बाद में झंडे को बांधने के लिए सीढ़ी मंगाई गई।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के कमेंट आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि झंडा दिखा रहा है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।



वहीं, कुछ यूजर ने भाजपा से जु़ड़ा एक पुराना वीडियो भी साझा किया जिसमें पार्टी के मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराये जाने के समय ऐसा ही कुछ हुआ था।

राहुल गांधी ने दी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कांग्रेस को लोकतंत्र की स्थापना करने वाली पार्टी बताया और कहा कि इस धरोहर पर उन्हें गर्व है। राहुल ने लिखा, 'हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।'

Web Title: Video Congress flag falls off while being hoisted by Sonia Gandhi on 137th Foundation Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे