लाइव न्यूज़ :

Video: यूपी में बीजेपी विधायक बृजभूषण ने सब्जी वाले को लगाई फटकार, पहचान छिपाने का लगाया आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: April 29, 2020 13:53 IST

उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायक बृजभूषण शरण का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वह एक सब्जी वाले को धमका रहे हैं। इससे पहले गोरखपुर के देवरिया जिले की बरहज सीट से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने एक विवादास्पद बयान दिया था कि लोग मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी ना खरीदें ।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी विधायक बृजभूषण शरण एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में विधायक एक सब्जी विक्रेता को परेशान करते हुए देखा गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से लगातार लॉकडाउन के उल्‍लंघन की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच बुधवार को बीजेपी विधायक बृजभूषण शरण एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में उन्हें एक सब्जी विक्रेता को परेशान करते हुए देखा गया है। बीजेपी विधायक सब्जी वाले को उस इलाके में नहीं आने के लिए कह रहे हैं। उनका आरोप है कि सब्जी वाला मुस्लिम था, लेकिन नाम पूछने पर उसने अपना हिंदू नाम बताया।

इस मामले में विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि सब्‍जी विक्रेता ने न ही हाथ में दस्ताने पहने थे और न ही उसने चेहरे पर मास्क लगया था। उसने जारी गाइड लाइन का पालन नहीं किया था। इसके साथ ही पूछने पर उसने अपना नाम राजकुमार बताया, जबकि छानबीन करने पर उसका नाम रेहमुद्दीन निकला। हम जानते हैं कि कानपुर में एक और लखनऊ में 16 सब्जी विक्रेताओं के कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। इस लिहाज से सुरक्षा की दृष्टि और उसके झूठ बोलने पर सब्‍जी विक्रेता को फटकार भी लगाई। 

बता दें कि महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत का राजधानी के गोमती नगर में आवास है। वहीं, इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कि बृजभूषण सब्जी वाले से बोलते हैं कि सच बताओ क्या नाम है तुम्हारा, राजकुमार नाम नहीं है। सच बोल, नहीं तो अभी मार-मार कर ठीक कर दूंगा तुझे। तभी सब्जी का ठेला चला रहा बच्चा नाम रेहमुद्दीन बताता है। इसके बाद विधायक कहते हैं, 'मुसलमान होकर झूठ बोलता है। दिख मत नहीं जाना यहां मोहल्ले में। भाग'।

मुस्लिम विक्रेताओं से लोग सब्जी ना खरीदें : बीजेपी विधायक

इससे पहले मंगलवार को गोरखपुर के देवरिया जिले की बरहज सीट से बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी ने एक विवादास्पद बयान दिया था कि लोग मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी ना खरीदें । विधायक का एक वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी ना खरीदें । तिवारी वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘एक चीज ध्यान में रखियेगा मैं बोल रहा हूं ओपेनली :खुले तौर पर: कोई भी मियां के हाथों सब्जी नहीं लेगा।’’ 

तिवारी ने इस संबंध में पूछे जाने पर फोन पर कहा,‘‘ 17 या 18 अप्रैल को मैं जनता में मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहा था । जब मैं नगर पालिका की बाउंड्री के निकट पहुंचा तो करीब 17 से 18 लोग मेरे पास आये और शिकायत करने लगे कि तबलीगी जमात के लोगों ने अफरातफरी मचा दी है और कोरोना वायरस फैला रहे हैं और वे अपने थूक से सब्जियों को भी दूषित कर रहे हैं ।'' तिवारी ने कहा, ''मैंने लोगों से कहा कि उनसे (मुस्लिम सब्जी विक्रेताओं से) लड़ाई ना करें या कानून अपने हाथ में ना लें लेकिन उनसे खरीददारी बंद कर दें । मुझे बताइये कि मैंने क्या गलत कह दिया ।''

 उन्होंने कहा,‘‘ बरहज में कई मुस्लिम सब्जी विक्रेता हैं और मैंने जनता को केवल यही सलाह दी कि घातक वायरस से बचने के लिए उनसे सब्जी ना खरीदें ।’’ तिवारी के बयान पर प्रतिक्रिया पूछने पर लखनऊ में भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि पार्टी उन हालात को देखेगी, जिनके तहत विधायक ने इस तरह का बयान दिया है । उन्होंने कहा कि इस समय सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसे कार्य करें जिससे एकजुटता को प्रोत्साहन मिलता हो।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत