लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने चेन्नई में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हुए मुस्लिम टोपी पहनी और नमाज में भाग हिस्सा

By रुस्तम राणा | Updated: March 7, 2025 19:51 IST

अभिनेता से नेता बने विजय को सिर पर टोपी पहने और शाम की नमाज़ में भाग लेते हुए देखा गया, जबकि रोज़ा रखने वाले लोगों ने अपना रोज़ा खोला। विजय की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविजय वर्तमान में 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे हैंकथित तौर पर उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया हैइफ़्तार पार्टी का आयोजन उनकी पार्टी द्वारा किया गया था

चेन्नई: साउथ सुपरस्टार विजय, जिन्हें उनके प्रशंसक थलपति विजय के नाम से जानते हैं, ने शुक्रवार को चेन्नई में रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। अभिनेता से नेता बने विजय को सिर पर टोपी पहने और शाम की नमाज़ में भाग लेते हुए देखा गया, जबकि रोज़ा रखने वाले लोगों ने अपना रोज़ा खोला।

विजय की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) के संस्थापक और प्रमुख को सफ़ेद रंग की पोशाक पहने देखा गया, जिसके साथ सिर पर टोपी भी थी, क्योंकि उन्होंने अपने मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तारी की रस्मों में भाग लिया।

यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो विजय ने पूरे दिन रोजा रखा और इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार नमाज अदा की, इसके बाद उन्होंने इफ्तार की रस्मों में भाग लिया और हजारों स्थानीय लोगों के लिए दावत का आयोजन किया।

इफ़्तार पार्टी का आयोजन चेन्नई के रॉयपेटा में वाईएमसीए मैदान में उनकी पार्टी द्वारा किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए 15 स्थानीय मस्जिदों के इमामों को आमंत्रित किया गया था और लगभग 3,000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी।

 

विजय वर्तमान में 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे हैं और कथित तौर पर उन्होंने AIADMK के साथ किसी भी तरह का गठबंधन किए बिना, स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

टॅग्स :Tamil NaduRamadan
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब