लाइव न्यूज़ :

वीडियोः आमिर खान ने पीएम मोदी के 'मन की बात' को 'ऐतिहासिक उपलब्धि' बताया, कहा- इसका लोगों पर गहरा असर पड़ा

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2023 14:36 IST

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक दिवसीय सम्मेलन का उद्धाटन किया और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। आमिर खान ने मन की बात की तारीफ करते हुए कहा कि यह संवाद का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके जरिए देश के नेता आम लोगों के साथ बातचीत करते हैं..

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री के इस रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने के मौके पर विज्ञान भवन में राष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार आयोजन किया गया है।इस मौके पर आमिर खान ने पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की सराहना की।

नयी दिल्लीः अभिनेता आमिर खान ने बुधवार को कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम नागरिकों से जुड़ते हैं। अभिनेता ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन से इतर यह बात कही।

प्रधानमंत्री के इस रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को किया जाएगा। इसे चिह्नित करने के लिए 'मन की बात @ 100 कॉन्क्लेव' का बुधवार आयोजन किया गया है। कॉन्क्लेव शुरू होने से पहले आमिर ने विज्ञान भवन में मौजूद मीडिया से बात करते हुए कहा कि "मन की बात का भारत के लोगों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। यह पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धि है।"

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक दिवसीय सम्मेलन का उद्धाटन किया और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। आमिर खान ने मन की बात की तारीफ करते हुए कहा कि ‘‘ यह संवाद का एक बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके जरिए देश के नेता आम लोगों के साथ बातचीत करते हैं, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार रखते हैं, सुझाव देते हैं...’’

आमिर ने आगे कहा, ‘‘ इस तरह आप संचार के माध्यम से नेतृत्व करते हैं। आप अपने लोगों को बताते हैं कि आप भविष्य के बारे में क्या सोचते हैं। आप उसमें क्या समर्थन चाहते हैं। (यह एक) संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जो ‘मन की बात’ के जरिए स्थापित किया जाता है।

आमिर के साथ, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी इसमें हिस्सा लेती नजर आएंगी, जिन्हें हाल ही में भारत सरकार से पद्म श्री पुरस्कार मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक,  इसमें लगभग 100 प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी। यह आयोजन कला, संस्कृति, व्यवसाय, खेल, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य और अन्य सहित विभिन्न अन्य क्षेत्रों की हस्तियों की भी मेजबानी करेगा।

टॅग्स :आमिर खानमन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'