लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत ट्रेन गुजरात में हुई दुर्घटना की शिकार, पप्पू यादव ने कहा, "लगता है इसमें भी बड़ा घोटाला है?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 29, 2022 14:23 IST

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हुई दुर्घटना पर पप्पू यादव ने तीखा तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि वंदेभारत एक्सप्रेस भी किसी बड़े घोटाले की उपज है, जिसके कारण वह बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने गुजरात में हुई वंदे भारत ट्रेन हादसे को लेकर सरकार पर साधा निशाना क्या वंदेभारत एक्सप्रेस किसी बड़े घोटाले की उपज है कि वह बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैगुजरात में एक गाय से टकरा टूटकर बिखर गई, इस सरकार के हर काम में घपला घोटाला है

पटना:गुजरात के वलसाड में हुई वंदे भारत ट्रेन हादसे को लेकर लोकसभा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तीखा तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि क्या वंदेभारत एक्सप्रेस किसी बड़े घोटाले की उपज है कि वह बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। बीते एक महीने में तीसरी बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई वंदे भारत के बहाने केंद्र सरकार को घेरते हुए पप्पू यादव ने कहा कि सरकार के हर काम में घोटाला नजर आ रहा है।

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने हादसे के बाद ट्वीट करते हुए कहा, "वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी लगता है एक बड़ा घोटाला है? आज फिर गुजरात में एक गाय से टकरा टूटकर बिखर गई। इस सरकार के हर काम में घपला घोटाला है।"

मालूम हो कि गुजरात के वलसाड में वंदे भारत ट्रेन गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके कारण ट्रेन के इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंजन के निचले हिस्से में भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वंदे भारत ट्रेन के साथ यह हादसा सुबह में करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ। एक्सीडेंट के बाद वंदे भारत ट्रेन मौके पर करीब 30 मिनट तक रुकी रही। रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण के बाद करीब पौने नौ बजे बंदे भारत को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

इससे पहले बीते दिनों वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद और आणंद के बीच हादसे का शिकार हुई थी। उस समय भी गाय के कारण ही वंदे भारत ट्रेन क्षतिग्रस्त हुई थी। 6 और  7 अक्टूबर को वंदे भारत लगातार दो दिन दुर्घटना का शिकार हुई थी। 

टॅग्स :पप्पू यादवVande Bharatगुजरातभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत