लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने दिवाली की पूर्वसंध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दिवाली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार इस बात की याद दिलाता है कि दानवी शक्तियों का दमन करते रहने की और समाज में अच्छाई और सौहार्द लाने की जरूरत है।

नायडू ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है और भगवान राम के जीवन के आदर्श विचारों में हमारे विश्वास को और सुदृढ़ करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हमें दानवी शक्तियों का दमन करते रहना है और हमारे समाज में भलाई तथा सौहार्द लाना है।’’

उप राष्ट्रपति ने कहा कि त्योहार हमेशा परिवार और मित्रों के साथ बैठने और खुशी मनाने का अवसर होता है लेकिन इस साल कोविड-19 की अभूतपूर्व स्वास्थ्य संबंधी आपदा को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करके दिवाली मनानी चाहिए।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘यह त्योहार अज्ञानता के अंधेरे को दूर करे और ज्ञान का दीप जलाए। यह पर्व हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली लाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा