लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से 'खफा' हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़! बोले- "पीड़ा होती है जब..."

By अंजली चौहान | Updated: April 8, 2023 12:04 IST

उपराष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक समारोह में कहा कि जो लोग विदेशी भूमि पर जाकर उभरते हुए भारत के खिलाफ बयान देते हैं उन पर अंकुश लगाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया उपराष्ट्रपति ने कहा कि दुख होता है जब कोई विदेश में भारत की छवि खराब करता हैउपराष्ट्रपति का कहना है कि ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना चाहिए

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "दर्द होता है, पीड़ा होती है जब अपने ही देश के कुछ लोग विदेशी भूमि पर जाकर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश करते हैं।"

उपराष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक समारोह में कहा कि जो लोग विदेशी भूमि पर जाकर उभरते हुए भारत के खिलाफ बयान देते हैं उन पर अंकुश लगाना चाहिए। 

दरअसल, उपराष्ट्रपति समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर उनके सम्मान में डाक टिकट जारी करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ लोग भारत के विकास को रोकने का प्रयास कर रहे।

उन्होंने स्वामी दयानंद के विचार और विदेशी शासन के प्रति उनके प्रतिरोध का हवाला दिया और राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर नाराजगी जताई है। 

उन्होंने कहा कि दुख होता है जब अपने लोग ही विदेशी भूमि पर देश की छवि धूमिल करते हैं। ऐसे में इन लोगों पर अंकुश लगाना चाहिए। सच्चे मन से भारत और भारतीयता में विश्वास करने वाला व्यक्ति भारत के सुधार की सोचेगा और सुधार में सहयोग करने की सोचेगा हो सकता है कि कमियां हो लेकिन उन कमियों को दूर करने का प्रयास करेगा न कि विदेशी धरती पर कुछ कहेगा। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले राहुल गांधी लंदन में कैन्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने भारत में लोकतंत्र खत्म होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि भारत में विपक्ष को बोलले की आजादी नहीं दी जा रही है यहां के हालात ठीक नहीं है। 

टॅग्स :जगदीप धनखड़दिल्लीमोदी सरकारRahul Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब