उप राष्ट्रपति ने विजयन को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी
By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:57 IST2021-05-20T20:57:19+5:302021-05-20T20:57:19+5:30

उप राष्ट्रपति ने विजयन को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी
नयी दिल्ली, 20 मई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ माकपा नेता पिनराई विजयन के एक बार फिर से केरल के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने पर बृहस्पतिवार को उन्हें बधाई दी।
उप राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि नायडू ने विजयन को फोन कर बधाई दी।
केरल में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को एक बार फिर जीत दिलाने वाले वरिष्ठ माकपा नेता पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए केरल के मुख्यमंत्री के रूप में 20 मंत्रियों के साथ शपथ ली।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।