लाइव न्यूज़ :

उप सेना प्रमुख ने एलओसी, जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर शनिवार देर रात ड्रोन से विस्फोटक गिराए जाने के बाद उन्होंने यह यात्रा की। हमले में दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों का देश के किसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर इस तरह का यह पहला ड्रोन हमला था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''यात्रा के दौरान यूनिट कमांडरों ने सेना के उप प्रमुख को अभियानगत तैयारियों, सुरक्षाबलों, नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी के बीच संचार एवं प्रौद्योगिकी के तालमेल से संबंधित पहलुओं से अवगत कराया।''

लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती का यह तीन दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया।

बयान में कहा गया है, ''उप सेना प्रमुख ने सैनिकों से संवाद किया और एलओसी के पार से किसी भी नापाक गतिविधि का जवाब देने में सक्षम होने और सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो