लाइव न्यूज़ :

पूर्व सैन्य प्रमुखों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, बंद हो सेना का राजनीतिक इस्तेमाल

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2019 11:30 IST

राष्ट्रपति के पास भेजे गई चिट्ठी में पूर्व सैनिकों ने भारतीय एयर फोर्स के पायलट अभिनंदन वर्थमान की तस्वीरों के चुनावी कैंपेन में इस्तेमाल किये जाने पर भी आपत्ति जताई है।

Open in App

करीब 150 पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखकर जारी लोकसभा चुनाव में सेना के राजनीतिक इस्तेमाल या किसी राजनीति एजेंडे के लिए इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 156 पूर्व सैनिकों ने लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के मतदान के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को इस बारे में चिट्ठी लिखी।

राष्ट्रपति के नाम इस चिट्ठी पर सेना के तीन पूर्व प्रमुखों जनरल (रिटायर्ड) एसएफ रॉड्रिग्ज, जनरल (रिटायर्ड) शंकर रॉय चौधरी और जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, चार पूर्व नेवी चीफ और पूर्व एयर फोर्स चीफ एनसी सुरी के भी हस्ताक्षर हैं।

चिट्ठी में लिखा गया है, 'आप भारतीय सेना के सुप्रीम कमांडर हैं, इसलिए हम आपके संज्ञान में यह बात लाना चाहते हैं कि हमारे सेना में कार्यरत और रिटायर्ड अधिकारियों में कुछ बातों को लेकर चिंता है।' 

चिट्ठी में सेना के ऑपरेशन और सीमा पार एयर स्ट्राइक के नेताओं द्वारा श्रेय लिये जाने का जिक्र किया गया है। इस चिट्ठी में योगी आदित्यनाथ के उस बयान का भी जिक्र है जब उन्होंने एक चुनावी भाषण के दौरान उन्होंने सेना को 'मोदीजी की सेना' कह दिया था। 

इसके बाद तमाम विपक्षी पार्टियों ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इस तरह सेना का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग ने भी योगी के इस बयान पर संज्ञान लिया था।

वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पीएम नरेंद्र मोदी वोट के लिए सैनिकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति के पास भेजे गई चिट्ठी में पूर्व सैनिकों ने भारतीय एयर फोर्स के पायलट अभिनंदन वर्थमान की तस्वीरों के चुनावी कैंपेन में इस्तेमाल किये जाने पर भी आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग पहले ही फौजियों की तस्वीरों के इस्तेमाल नहीं करने को लेकर निर्देश जारी कर चुकी है।

हालांकि, इसके बावजूद कई रैलियों में ऐसी तस्वीरें नजर आती रही हैं। अभी हाल में कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर भी मुंबई में एक रैली के दौरान अभिनंदन की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर विवाद में आई थीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?