लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘बेहद घने कोहरे’ की वजह से दृश्यता हुई ‘शून्य’ : आईएमडी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसम्बर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोहरे की घनी परत छाने से कुछ इलाकों में दृश्यता ‘शून्य’ रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

इस साल ठंड के मौसम में पहली बार दृश्यता ‘शून्य’ हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे ‘‘बेहद घने कोहर’’ के कारण पालम मौसम केन्द्र में दृश्यता ‘‘शून्य’’ दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, कोहरा ‘‘मध्यम’’ रहा और दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।

वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, विमानों के उड़ान भरने के लिए हवाईअड्डे पर दृश्यता 800 मीटर होनी चाहिए।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के विशेषज्ञ महेश पलावत ने ट्वीट किया, ‘‘ आज, पहली बार घने कोहरे के कारण पालम हवाईअड्डे पर दृश्यता शून्य मीटर पर पहुंच गई। सुबह साढ़े छह बजे, दोनों रनवे 28 और 29 पर दृश्यता 150 मीटर थी। विमानों के उड़ान भरने में देरी होने का अनुमान है।’’

श्रीवास्तव ने बताया कि नमी भरी पूर्वी हवाओं और हवा की गति कम होने के कारण शहर में कई हिस्सों में ‘‘घना कोहरा’’ रहा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को ‘‘मध्यम’’ कोहरा रहा था।

आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 50 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि हवा की गति बढ़ने के साथ इसके बेहतर होने की संभावना है।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 394 था। रविवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 389 और शनिवार को 404 था।

पड़ोसी शहरों गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 432, ग्रेटर नोएडा में 410 , फरीदाबाद में 405 और नोएडा में 414 दर्ज किया गया, जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी ने कहा कि सोमवार को करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जो प्रदूषक तत्वों के छितराव के लिए अनुकूल होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया