लाइव न्यूज़ :

यूपी में योगी सरकार का ऐलान, वाहन पर जाति के नाम जैसे 'राजपूत' व 'जाट' आदि लिखने पर सीज होगी गाड़ी

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 12:51 IST

इस संबंध में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आदेश दिया है कि जिन वाहनों पर ऐसे शब्द पाए गए उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए उनकी बाइक और कार जब्त कर ली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगाड़ियों पर जाति सूचक शब्द होने पर धारा 177 के तहत चालान या फिर गाड़ी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।महाराष्ट्र के एक शिक्षक हर्षल प्रभु ने PM नरेंद्र मोदी के नाम एक खत लिखा था, जिसमें गाड़ी से जाति के नाम को हटाने को लेकर कानून बनाने की मांग की थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि अब गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द जैसे राजपूत, ब्राह्मण, यादव, जाट, क्षत्रिय, आदि लिखवाना अब भारी पड़ सकता है।

एचटी के मुताबिक, इस संबंध में सरकारी आदेश के आधार पर प्रदेश के अपर परिवहन आयुक्त ने विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों को एक्शन के लिए आदेश पत्र भेज दिया है। अधिकारी ने आदेश दिया है कि जिन वाहनों पर ऐसे शब्द पाए गए उनके खिलाफ अभियान चलाते हुए उनकी बाइक और कार जब्त कर ली जाएगी।

धारा 177 के तहत चालान या फिर गाड़ी सीज करने की कार्रवाई होगी-

इस मामले में गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द होने पर धारा 177 के तहत चालान या फिर गाड़ी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, राजधानी लखनऊ में 2 पहिया और 4 पहिया मिला कर कुल 25 लाख गाड़ियां हैं। अगर आपने भी अपनी गाड़ी पर ऐसा कोई शब्द लिखा है तो उसे हटा दें, वरना प्रशासन की तरफ से आपके खिलाफ एक्शन हो सकता है।

महाराष्ट्र के एक शिक्षक हर्षल प्रभु ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस संबंध में लिखा था खत-

दरअसल, महाराष्ट्र के एक शिक्षक हर्षल प्रभु ने PM मोदी के नाम एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में दौड़ रहे जातिवाद वाहन सामाजिक ताने बाने के लिए खतरा हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी। इसके बाद मामले का संज्ञान ले कर अपर परिवहन आयुक्त ने यह आदेश जारी किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथजाति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां