लाइव न्यूज़ :

सावरकर ने कभी गाय को माता नहीं माना, उन्हें बीफ से कोई समस्या नहीं थी: दिग्विजय सिंह

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2021 18:19 IST

दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कांग्रेस के जन जागरण अभियान कार्यक्रम में कहा कि वीर सावरकर गाय को माता नहीं मानते थे और बीफ से उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा था कि हिंदू का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी, आरक्षण खत्म कर देगी: दिग्विजय सिंह

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि अगर भाजपा 2024 में चुनाव जीतकर फिर सत्ता में आती है तो वह संविधान को बदल देगी और आरक्षण को खत्म कर देगी। भोपाल में शनिवार को जन जागरण अभियान में अपने भाषण के दौरान दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से है। दिग्विजय ने साथ ही दोहराया कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

'गाय को माता नहीं मानते थे सावरकर'

दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण में कहा, 'वीर सावरकर ने अपनी किताब में कहा था कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कभी गाय को 'माता' नहीं माना और उन्हें बीफ खाने से कोई दिक्कत नहीं थी।'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर की किताब में यह भी लिखा है कि गाय ऐसी पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है,  फिर वह माता कैसे हो सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह देश विविधता में एकता का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू हैं जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है कि गौमांस नहीं खाएं। 

उन्होंने कहा, 'हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। अगर बीजेपी 2024 में सत्ता में वापस आती है, तो वे पहले संविधान बदलेंगे और फिर आरक्षण खत्म करेंगे।' केंद्र के कथित अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 14 नवंबर को देशव्यापी आंदोलन कार्यक्रम 'जन जागरण अभियान' शुरू किया था।

बता दें कि राहुल गांधी भी हाल में हिंदुत्व और हिंदू की चर्चा कई भाषणों में करते आए हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि ‘हिंदुत्ववादी हमेशा नफरत और हिंसा फैलाते हैं’ और हिंदू समेत सभी समुदाय को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि भारत हिंसा के खिलाफ है और यह अब और नहीं होनी चाहिए।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहVeer Savarkar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos