लाइव न्यूज़ :

वरवर राव अस्पताल से जेल वापस भेजे जाने के लिये फिट हैं: एनआईए ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी कवि तथा कार्यकर्ता वरवर राव नवी मुंबई की तलोजा जेल वापस भेजे जाने के लिये काफी हद तक फिट हैं।

राव की पत्नी हेमलता ने स्वास्थ्य के आधार पर उनकी जमानत के लिये याचिका दायर कर रखी है, जिसपर अगली सुनवाई सोमवार को होनी है, ऐसे में कम से कम तब तक राव मुंबई के नानावती अस्पताल में ही रहेंगे।

एनआईए की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल (एएसजी) अनिल सिंह ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ के समक्ष यह बात कही।

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह तथा आनंद ग्रोवर ने उच्च न्यायालय से राव को जमानत देने का अनुरोध किया।

ग्रोवर ने कहा कि 81 वर्षीय राव 2018 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से कई स्वास्थ्य दिक्कतों को सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नवी मुंबई की तलोजा जेल के प्रशासन के पास उनके इलाज के लिये विशेषज्ञता या चिकित्सा सुविधाएं नहीं है। राव को विचाराधीन कैदी के रूप में तलोजा जेल में रखा गया है।

ग्रोवर ने कहा कि राव के स्वास्थ्य के लिये यह और भी अच्छा होगा कि उन्हें जमानत देकर हैदराबाद में अपने घर लौटने की अनुमति दे दी जाए।

उन्होंने कहा कि राव को जमानत दी गई तो वह भागेंगे नहीं।

ग्रोवर ने अदालत से कहा, ''राव के खिलाफ 24 मामलों में मुकदमा चलाया जा चुका है और यह कोई छोटी बात नहीं है कि हर मामले में उन्हें बरी किया जा चुका है।''

हालांकि, एएसजी सिंह ने दलील दी कि राव ने चिकित्सा आधार पर जमानत के लिये आवेदन किया था, लिहाजा उनके वकील को मामले के आधारों पर जिरह नहीं करनी चाहिये।

अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने रिपल्बिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत देने के हालिया आदेश में कहा था कि ''अनुच्छेद 226 के तहत एक अदालत याचिका में किये गए अनुरोधों के प्रति बाध्य नहीं है।''

पीठ ने कहा, ''उच्चतम न्यायालय ने गोस्वामी के मामले में दिये गए फैसले में यह भी कहा था कि उच्च न्यायालय के पास अनुच्छेद 226 के तहत अधिक शक्तियां हैं। उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि अनुच्छेद 226 के तहत जमानत दी जा सकती है, जिसे लेकर अब से पहले अस्पष्टता थी।''

पीठ ने कहा, ''उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उच्च न्यायालय उन मामलों में भी जमानत दे सकता है, जिनमें निचली अदालतों का रुख नहीं किया गया हो। इस संबंध में कुछ अनुच्छेद भी हैं।''

समय की कमी के चलते आगे की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

पीठ ने कहा, ''पिछला आदेश जारी रहेगा। हम अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया को बीच में नहीं छोड़ सकते।''

अधिवक्ता जयसिंह ने राव के वकीलों के अस्पताल में उनसे मिलने देने का अनुरोध किया, जिसपर पीठ ने कहा कि वकील राव को उनकी पत्नी के जरिये लिखित में कानूनी संदेश भेज सकते हैं, जिन्हें अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति मिली हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित