लाइव न्यूज़ :

सीएम उद्धव की सरकारी बैठक में पहुंचे पत्नी रश्मि के भतीजे वरुण, भाजपा ने कहा- ‘वैकल्पिक शक्ति केंद्र’ का उदय, अधिकारी नाखुश

By भाषा | Updated: December 4, 2019 19:24 IST

सरदेसाई के अलावा मुख्यमंत्री ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे भी सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित उक्त बैठक में मौजूद थे। आदित्य ठाकरे मुम्बई के वर्ली से शिवसेना के विधायक होने के साथ ही युवा सेना के प्रमुख भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे के रिश्तेदार के आधिकारिक बैठक में उपस्थिति को लेकर विवाद, भाजपा ने आलोचना की।युवा सेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की युवा शाखा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके रिश्तेदार एवं शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना के सचिव वरुण सरदेसाई की उपस्थिति को लेकर बुधवार को विवाद उत्पन्न हो गया।

भाजपा ने इसे ‘‘वैकल्पिक शक्ति केंद्र’’ का उदय बताया। सरदेसाई के अलावा मुख्यमंत्री ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे भी सोमवार को राज्य सचिवालय में आयोजित उक्त बैठक में मौजूद थे। आदित्य ठाकरे मुम्बई के वर्ली से शिवसेना के विधायक होने के साथ ही युवा सेना के प्रमुख भी हैं।

युवा सेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की युवा शाखा है। कुछ तस्वीरों में सरदेसाई दो दिन पहले मुख्यमंत्री ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुए दिखे थे। वरुण सरदेसाई मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि ठाकरे के भतीजे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा एक वैकल्पिक शक्ति केंद्र बनाया जा रहा है। ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यह नयी सरकार द्वारा स्थापित की जा रही गलत परंपरा है।

भंडारी ने कहा, ‘‘यह सरकार के कामकाज की गोपनीयता का भी उल्लंघन है।’’ राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ठाकरे सरकार ‘‘पूरी तरह से एक नयी सरकार है जिसे कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं है।’’

मलिक की पार्टी राकांपा ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में एक सहयोगी है। मलिक ने हालांकि यह भी कहा कि घटना की ‘‘कोई पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।’’ इससे पहले सरदेसाई ने बैठक में अपनी उपस्थिति को कमतर करने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि आधिकारिक बैठकों में किसे उपस्थित होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्यटन के विकास संबंधी बैठक थी और जो चर्चा हुई वह पहले से ही सार्वजनिक है। बैठक गृह विभाग को लेकर संवेदनशील जानकारी से संबंधित नहीं थी।’’

सरदेसाई ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस भी आधिकारिक बैठकों में शामिल हुई थीं जब भाजपा नेता शीर्ष पद पर थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राज्य के पर्यटन विभाग को बैंकॉक स्थित ‘ओशन वर्ल्ड’ की तर्ज पर मुंबई में एक बहु-स्तरीय ‘एक्वेरियम’ विकसित करने के प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया था।

‘ओशन वर्ल्ड’ थाईलैंड में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। ठाकरे का यह आदेश यहां महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आया। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रमुख पर्यटन परियोजनाओं के साथ ही प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?