लाइव न्यूज़ :

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण और मेनका गांधी बाहर, बागी तेवर की मिली सजा!

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2021 14:41 IST

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से से वरुण और मेनका गांधी बाहर, विनय कटियार भी शामिल नहीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दी है जगह।पूर्व मंत्रियों हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद को भी इसमें जगह दी गई है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें से पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को बाहर कर दिया गया हैं। मेनका गांधी को भी जगह नहीं मिली है। साथ ही विनय कटियार भी इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। 

वरुण गांधी हाल में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पार्टी से अलग रूख अपनाकर चर्चा में थे। वे लगातार मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को गाड़ी से कुचले जाने का भी वीडियो शेयर किया था। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनके बागी तेवर की वजह से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती शामिल

भाजपा की नई टीम में कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह मिली है। वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती को भी इसमें जगह दी गई है।

भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित 80 नेताओं को सदस्य मनोनित किया गया है। 

कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं। 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है और संगठन के कामकाज की रूपरेखा तय करती है। कार्यकारिणी के मनोनित सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पूर्व मंत्रियों हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद को भी जगह दी गई है।

टॅग्स :वरुण गांधीभारतीय जनता पार्टीJyotiraditya Scindiaनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाराजनाथ सिंहलखीमपुर खीरी हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया