लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: संकट मोचन मंदिर को उड़ाने की धमकी, 2006 से बड़ा धमाका करने की मिली चेतावनी

By स्वाति सिंह | Updated: December 5, 2018 10:42 IST

इस धमकी वाली चिट्ठी को लेकर इलाके के एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि हो सकता है कि यह किसी की शरारत हो।फिलहाल छानबीन शुरू हो चुकी है।

Open in App

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है। खबरों कि मानें तो मंदिर के महंत प्रो विश्वंभरनाथ मिश्र को सोमवार की रात एक चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में लिखा था कि मंदिर में 2006 से भी बड़ा धमाका करेंगे। इसके साथ ही यह भी लिखा था कि इस धमकी को हल्के में बिलकुल ना लें।

बता दें कि इस चिट्ठी के मिलने के बाद से पूरे मंदिर परिसर में हडकंप मच गया है।इस मामले में मंदिर के उच्चाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है।फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके साथ ही मंदिर में सुरक्षा को लेकर और कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला किसी की शरारत लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। पत्र भेजने वाले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र को उनके आवास पर पत्र भेजकर धमकी दी गयी है। पत्र में लिखा गया है कि मंदिर में 2006 से भी बड़ा धमाका किया जाएगा। पत्र मिलते ही मिश्र ने एसएसपी को इसकी जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर लंका थाने में पत्र भेजने वाले जमादार मियां और अशोक यादव नाम के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गयी है। साथ ही मंदिर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।गौरतलब है कि 7 मार्च 2006 को वाराणसी स्थित संकट मोचन मंदिर, कैंट स्टेशन और दशाश्वमेध घाट पर लगातार बम धमाके हुए थे।इस घटना में मंदिर में 7 और कैंट स्टेशन पर 11 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर थी। गौरतलब है कि यह धमाका देश के बड़े आतंकी हमलों में से एक बताया जाता है। 

वहीं, इस धमकी वाली चिट्ठी को लेकर इलाके के एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि हो सकता है कि यह किसी की शरारत हो।फिलहाल छानबीन शुरू हो चुकी है।

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया