लाइव न्यूज़ :

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: शवों का सौदा, वीडियो में देखें पोस्टमार्टम के लिए खुलेआम मांगे गए पैसे

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 16, 2018 16:49 IST

मंगलवार (15 मई) शाम करीब छह बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो बीम गिर गये। जिसमें 15 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है।

Open in App

बेंगलुरु, 16 मई:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो बीम गिरने से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है और 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने घटना की जाँच के लिए जाँच समिति की गठन किया। जाँच समिति के प्रमुख राज प्रताप सिंह ने बुधवार (16 मई) को घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं फ्लाईओवर सेतु निगम के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम योगी ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है। जो 48 घंटे में अपना रिपोर्ट सौंपेगी। इस बीच घटना के बाद शवों के सौदेबाजी का एक वीडियो वायरल हा रहा है। अस्पताल कर्मचारी भ्रष्टाचार में कैसे डूबे हैं, इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं। सफाई कर्मचारी हादसे में मारे गए लोगों का शव देने के बदले में दो सौ रुपए मांगते हुए दिख रहे हैं। 

यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो डीएम ने फौरन कार्रवाई करते हुए डीएम को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी कर्मचारी का नाम सुंदर लाल अस्पताल की मॉर्चरी में तैनात है। ये मृतकों को शव देने के बदले 200 रुपए मांगने लगा। वहां आस-पास मौजूद लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। 

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे ने इन परिवारों को दिया जीवन भर का गम, परिजनों के आंखों में सूख गए आंसू

फ्लाईओवर हादसे के बाद सेतु निगम तथा इस फ्लाईओवर का निर्माण कर रही संस्था के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। वाराणसी में फ्लाईओवर निर्माण कर रही संस्था तथा उत्तर प्रदेश सेतु निगम के खिलाफ आज 304, 308, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मंगलवार (15 मई) शाम करीब छह बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो बीम गिर गये। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उत्तर प्रदेश पुल निर्माण निगम इस 2261 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 129 करोड़ की लागत से कर रहा था। फ्लाईओवर का जो हिस्सा गिरा है, उसे तीन महीने पहले ही बनाया गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए