लाइव न्यूज़ :

वाराणसी फ्लाईओवर हादसे में पहली कार्रवाई, 7 इंजीनियर और 1 ठेकेदार गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 28, 2018 18:05 IST

पुलिस के मुताबिक फ्लाईओवर गिरने के मामले में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ 16 मई को एक एफआईआर दायर किए गए थे।

Open in App

वाराणसी, 28 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो बीम गिरने से मई 2018 में तकरीबन 20 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 28 जुलाई को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार किए गए आठ में सात लोग इंजीनियर है और एक ठेकेदार है। गिरफ्तारी के बारे में यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर के विस्तार से जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक फ्लाईओवर गिरने के मामले में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों के खिलाफ 16 मई को एक एफआईआर दायर किया गया था और उनके ऊपर आईपीसी की धारा 304, 308 और 427  के तहत ममाला दर्ज किया गया था। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने घटना के बाद ही जाँच के लिए जाँच समिति की गठन किया था।  जिसके बाद फ्लाईओवर सेतु निगम के चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं उस वक्त ऐसी खबर आई थी कि मई में हादसे के पहले फरवरी में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसमें कंट्रक्शन कंपनी पर फ्लाईओवर बनाने में लापरवाही का आरोप लगाया गया था। लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस एफआईआर के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इसका निरीक्षण करने पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ने यहां पर काम की धीमी गति को देखते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया था।

घटना मंगलवार (15 मई) के  शाम करीब छह बजे की थी। जब वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सामने बन रहे फ्लाईओवर के दो बीम गिर गए। उत्तर प्रदेश पुल निर्माण निगम इस 2261 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 129 करोड़ की लागत से करवाया था। फ्लाईओवर का जो हिस्सा गिरा है, उसे तीन महीने पहले ही बनाया गया था। 

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा: मरने वालों की संख्या हुई 20, जांच समिति के प्रमुख ने किया घटनास्थल का दौरा

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां