लाइव न्यूज़ :

वेलेंटाइन डे विरोधः कहीं लाठियां लेकर पहुंचे, तो कहीं कुत्ते-गधे की करा दी शादी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 14, 2018 16:39 IST

अहमदाबाद में वैलेंटाइन डे के मौके पर साबरमती फ्रंट के किनारे एक कपल को बजरंग दल के सदस्यों ने नुकसान पहुंचाया और वे हाथ में डंडे लेकर साबरमती फ्रंट के पास पहुंकर घूम रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 14 फरवरी। वेलेंटाइन डे पर कई जगह विरोध सामने आया है, जहां दक्षिणपंथी समुदाय के लोगों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जिसमें एक हिन्दू संगठन ने वेलेंटाइन डे के विरोध में कुत्ते और गधे की शादी करा दी, जिसकी तस्वीरे वायरल हो गईं। 

खबरों के मुताबिक, चैन्नई में भारत हिन्दू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने कुत्ते और गधे की शादी करवा दी, जिसके बाद उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसके अलावा हैदराबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर, पोस्टर्स और पुतले जलाकर अपना विरोध जताया है। 

वहीं, अहमदाबाद में वैलेंटाइन डे के मौके पर साबरमती फ्रंट के किनारे एक कपल को बजरंग दल के सदस्यों ने नुकसान पहुंचाया और वे हाथ में डंडे लेकर साबरमती फ्रंट के पास पहुंकर घूम रहे थे। इसके बाद बजरंग के कार्यकर्ताओं की इस हरकत को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

इसके अलावा नागपुर में भी इसका काफी विरोध किया गया। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अगर सड़क पर उन्हें कोई लड़का-लड़की साथ में दिखाई देता है तो उनकी शादी करवाई जाएगी। अगर लोगों को वेलेंटाइन डे मनाने का हक है तो उनके पास भी भारतीय संस्कृति को बचाने का अधिकार है।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेशादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?