देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Published: January 30, 2021 08:29 AM2021-01-30T08:29:09+5:302021-01-30T08:31:16+5:30

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

Vaccination of more than 33 lakh health workers across the country so far: Health Ministry | देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्रालय

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsटीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं। मंत्रालय ने कहा कि आज (शुक्रवार को) शाम सात बजे तक 4,40,681 लोगों का टीकाकरण किया गया।

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तक 62,939 सत्रों में कुल 33,68,734 लोगों को टीका लगाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि आज (शुक्रवार को) शाम सात बजे तक 4,40,681 लोगों का टीकाकरण किया गया। अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।’’

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

 उनमें आंध्र प्रदेश से 1,77,856, बिहार से 1,10,381, केरल से 1,35,832, कर्नाटक से 3,07,752, मध्य प्रदेश से 2,22,193, महाराष्ट्र से 2,57,173, तमिलनाडु से 97,126, दिल्ली से 48,008, गुजरात से 2,16,004, उत्तर प्रदेश से 4,31,879 और पश्चिम बंगाल से 2,20,356 लोग हैं।

Web Title: Vaccination of more than 33 lakh health workers across the country so far: Health Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे