लाइव न्यूज़ :

कार्बेट में अनियमितताओं के चलते उत्तराखंड के शीर्ष वन अधिकारियों का तबादला किया गया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:52 IST

Open in App

देहरादून, 26 नवंबर कार्बेट बाघ संरक्षित्र क्षेत्र के बफर जोन में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई एवं अंवैध निर्माण के आरोपों के बाद उत्तराखंड के वन विभाग के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

राज्य के वन बल प्रमुख राजीव भरतारी और मुख्य वन्यजीवन वार्डन जे एस सुहाग समेत 29 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

पच्चीस नवंबर को जारी किये गये आदेश के अनुसार भरतारी के स्थान पर मुख्य वन सरंक्षक विनोद कुमार की नियुक्ति की गयी है जो उत्तराखंड जैवविविधता बोर्ड की अगुवाई कर रहे थे। अब भरतारी बोर्ड में कुमार की जगह लेंगे।

सुहाग से मुख्य वन्यजीव वार्ड का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है लेकिन वह प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे।

सरकारी आदेशानुसार मुख्य वन संरक्षक (पारिस्थितिकी -पर्यटन) पराग मधुकर धकाते अब सुहाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के तथ्यान्वेषी दल ने कार्बेट बाघ संरक्षित्र क्षेत्र के बफर जोन में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित कटाई एवं अंवैध निर्माण पर ऐतराज किया था।

एनटीसीए दल ने क्षेत्र सर्वेक्षण के बाद उन अधिकारियों की पहचान करने एवं उन्हें दंडित करने की संस्तुति की थी जिनकी मिलीभगत से संरक्षित क्षेत्र के कालागढ़ एवं मोरघाट्टी वनक्षेत्र में कथित रूप से अवैध निर्माण किया गया। उसने अधिकारियों की भूमिका की सतर्कता जांच की भी सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos