लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में ट्रेन उल्टी दिशा में चली, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 18, 2021 14:50 IST

इस घटना के बारे में चंपावत के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि हो सकता है किसी जानवर के टकराने के दौरान प्रेशर ब्रेक का इस्तेमाल होने से इंजन में तकनीकी समस्या आ गई हो।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान किसी तरह के कोई हताहत की खबर नहीं है।वरीय अधिकारियों ने तुरंत इस मामले में जांच करने की बात कही है।

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को उस समय एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया जब पूर्णगिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस रेल की पटरियों पर पीछे की तरफ चलने लगी लेकिन कुछ किलोमीटर की दूरी पर जाकर यह रुक गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ट्रेन दिल्ली से टनकपुर जा रही थी। चंपावत के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा कि बनबसा से उल्टी दिशा में चलने के बाद ट्रेन चकरपुर में रुक गई। इस दौरान किसी तरह के कोई हताहत की खबर नहीं है।

रेलगाड़ी अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगी-

चंपावत के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने कहा, 'हो सकता है किसी जानवर के टकराने के दौरान प्रेशर ब्रेक का इस्तेमाल होने से इंजन में तकनीकी समस्या आ गई हो जिसके बाद रेलगाड़ी अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगी।

बनबसा से दो-तीन किलोमीटर पीछे दौड़ने के बाद ट्रेन चकरपुर में रूक गई और इस घटनाक्रम के दौरान किसी तरह के जान या माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इस घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कई वरीय अधिकारी एक्शन में आ गए और तुरंत इस मामले में जांच करने की बात कही है। साथ ही लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है।

इस तरह से ट्रेन को टनकपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया-

टनकपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन रिवर्स होने की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया था। रेलवे अधिकारी ने ये भी कहा कि ब्रेक फेल हो चुके थे इसलिए ट्रैक अवरुद्ध करके ही ट्रेन रोकना एकमात्र विकल्प बचा था। इसलिए रेलवे कर्मियों ने ट्रैक पर जगह-जगह छोटे-छोटे पत्थर बिछा दिए थे। इस तरह से ट्रेन की रफ्तार धीरे-धीरे कम हुई और आखिरकार ट्रेन रुक गई।

 उत्तराखंड में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है जब रेल दुर्घटना होते-होते बची है-

बता दें कि उत्तराखंड में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है जब रेल दुर्घटना होते-होते बची है। शनिवार को नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरों रेंज के निकट आग लग गई थी। इस दौरान रेलगाड़ी का पूरा कोच जलकर खाक हो गया था, लेकिन उसमें यात्रा कर रहे 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

टॅग्स :भारतीय रेलउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब