लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: फर्जी कोविड टेस्ट घोटाले में विशेष जांच दल ने की पहली गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:45 IST

Open in App

देहरादून, 22 जुलाई हरिद्वार कुंभ के दौरान कथित फर्जी कोविड टेस्ट घोटाले में विशेष जांच दल (सिट) ने पहली गिरफ्तारी की है ।

हरिद्वार के पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि घोटाले की आरोपी नलवा लैबोरेटरीज को मानव संसाधन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले आशीष वशिष्ठ नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया ।

हरियाणा के झज्जर जिले के बधाना गांव के रहने वाले आशीष को एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया ।

घोटाले के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने कोविड जांच के दौरान प्रयुक्त रजिस्टर व लैपटॉप बरामद करने के लिए अदालत से आरोपी को 23 जुलाई से तीन दिन की पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है ।

नलवा लैबोरेटरीज घोटाले में आरोपी दो निजी लैबों में से एक है जिसके खिलाफ फर्जी कोविड टेस्ट करने के लिए महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी तथा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है । मामले में आरोपी बनाई गई दूसरी लैब डा लालचंदानी लैब है ।

हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पिछले महीने मैक्स कारपोरेट सर्विसेज और दो निजी लैबों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद घोटाले की जांच के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने सिट का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?