लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : सतोपंथ चोटी पर शव के अवशेष मिले

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:31 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 26 सितंबर हाल में गंगोत्री घाटी की 7075 मीटर ऊँची सतोपंथ चोटी पर आरोहण के लिए गए भारतीय सेना के एक पर्वतारोही दल को वापस आते समय एक शव के अवशेष मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह शव 16 साल पहले चोटी पर चढ़ाई के दौरान लापता हुए किसी सैनिक के हो सकते हैं।

सेना के पर्वतारोही दल ने शव का अवशेष एकत्रित कर उसे गंगोत्री पहुँचाया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षदीप गहलोत ने बताया कि भारतीय सेना का एक दल स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में हाल ही में सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए गया था और इसी दौरान उन्हें एक पर्वतारोही के शव के अवशेष मिले।

उन्होंने बताया कि शव के कपड़ों को देखकर लगता है कि यह किसी सैनिक का है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन साल 2005 में सतोपंथ के आरोहण के लिए गए सेना के एक दल के कुछ सदस्य लापता हो गए थे, हो सकता है कि ये अवशेष उनके किसी साथी के हों।

फिलहाल इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि 2005 में कौन—कौन से दल संतोपंथ गए थे और उनमें से कौन-कौन लापता हुआ था।

अगर शव के अवशेषों की पहचान सेना के जवान के रूप में होती है तो उन्हें सैन्य सम्मान के साथ परिजनों को सौंपा जाएगा।

उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि सेना की ओर से सौंपे गए शव के अवशेषों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इन अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाएगी जिसके बाद ही यह पुष्टि होगी कि ये अवशेष किसके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित