लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: पानी की तेज बहाव में बह रहे शख्स की उत्तराखंड पुलिस ने ऐसी बचाई जान, डूबता देख जान पर खेल कर पानी में कूद गए 2 पुलिस वाले

By आजाद खान | Updated: July 16, 2022 09:06 IST

इस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी किया गया है। वीडियो को देख लोगों ने पुलिस वालों को अवार्ड देने की बात भी कही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो पुलिस वाले एक शख्स को पानी में बहने से बचा रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने पुलिस वालों की खूब तारीफ की है।

UK Police Viral Video: उत्तराखंड पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वालों द्वारा एक डूबते हुए शख्स को बचाया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा यह वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह देखा जा रहा है एक शख्स पानी के तेज बहाव में फंस कर वह डूबते हुए बहे जा रहा है। 

इस बीच एक पुलिस वाला पानी में तैरते हुए उसके पास जाते दिखाई दे रहा है। उसके बाद एक और पुलिस वाले ने पानी में छलांग लगा दी और तैर कर उसके पास पहुंच गया। इस वीडियो को उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है जिसे हजारों में व्यूज और लाइक्स मिले है। 

क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक, यह घटना हरिद्वार के कांगड़ा घाट के रावतपुर भवन के पास घटी है। जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक शख्स तेज पानी के बहाव में बहता जा रहा है। इस बीच एक पुलिस वाले को पानी में कूदते हुए देखा गया है जो तैरते हुए डूबने वाले शख्स के पास पहुंचता है। इस बीच एक और पुलिस वाले को पानी में छलांग लगाते हुए देखा गया है जो वह भी तैरते हुए उन दोनों के पास पहुंचता है और सब मिलकर उसे पानी से बाहर निकाल लेते है। 

एक और शख्स को काफी दूर से पानी में कूदते हुए देखा गया है जो दोनों पुलिस वाले और डूबने वाले के पास जाता है और पानी से बाहर निकलने में उनकी मदद भी करता है। बताया जाता है कि डूबने वाला शख्स हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। 

यूजर्स ने किए पुलिस वालों की तारीफ

मामले में उत्तराखंड पुलिस द्वारा उन पुलिस वालों की पहचान हुई है जो उस शख्स को डूबने से बचाया था। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, उन दोनों पुलिस वालों का नाम अतुल सिंह और सनी कुमार है। इन्टरनेट यूजर्स ने भी उन पुलिस वालों की खूब तारीफ की है। 

एक यूजर ने पुलिस वालों को कहा अच्छा काम किया है तो वहीं एक और यूजर ने कहा है कि दोनों को अवार्ड मिलना चाहिए। एक और यूजर ने कहा कि पुलिस एक यूवक की जान बचाकर हीरो बन गई है। इस इमेज को बरकरार रखें।

इस वीडियो को अब तक नौ हजार व्यूज मिल चुके है और कई लाइक्स और रिट्विट भी किए गए है। 

टॅग्स :Haridwarवायरल वीडियोट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप