लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: भारी बारिश के साथ बादल फटने का आसार, राज्य में अलर्ट जारी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 21, 2018 16:22 IST

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार (22 जुलाई) के लिए रेड अलर्ट के माध्यम से चेतावनी जारी की है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है, साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बादल फटने का आसार है। बादल फटने की आसार की वजह से राज्य में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और 22 तारीख के लिए रेड अलर्ट के माध्यम से चेतावनी जारी की है। बारिश अगर शुरू होगी तो ये सिलसिला 7-8 दिन तक चल सकती है।

भारी बारिश और बादल फटने के बाद कई जगह भूस्खलन की घटनाएं होने की संभावना है। जिसकी वजह से रास्ते भी बंद हो सकते हैं। राज्य के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों के अनुपस्थित रहने पर भी बच्चों की अनुपस्थिति न लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही अभिभावक से कहा है कि अगर भारी बारिश होती है तो बच्चों को स्कूल ना भेजें। 

मौसम विभाग ने आरेंज और रेड कलर अलर्ट कोड के बारे में बात करते हुए बताया कि ये दोनों ही बड़ी घटनाओं के लिए अलर्ट होता है। आरेंड अलर्ट का मतलब होता है कि कोई बहुत बड़ी घटना होने वाली है। वहीं रेड का मतलब भारी बारिश और उसे होने वाले खतरे से होता है। जबकि येलो कार्ड अलर्ट छोटी घटनाओं के लिए होता है। 

आपको बता दें कि राज्य में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। देहरादून में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के सीमांत क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। उसके मलबे में दबने के कारण 2 मजदूरों और 2 बच्चों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मौसमउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर