लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः 250 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 14 लोगों की मौत और 18 घायल, CM ने किया मुआवजे का ऐलान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2018 10:14 IST

उत्तराखंड में गुरुवार को एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां 25 लोगों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों के मरने की खबर है, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Open in App

देहरादून, 19 जुलाईः उत्तराखंड के टिहरी जिले में आज सुबह एक बस के गहरे खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार यात्रियों में से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। इधर, हादसे की सूचना पुलिस के दी गई है। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।    

समाचार एजेंसी के अनुसार, उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कॉपरेश की बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर फिसलने के बाद 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा सूर्यधार के पास हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल है। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को एम्म अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजू्द है।  हादसे के बाद राज्य सरकार ने घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ मृतक के परिवारों को दो लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है, जबकि घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। वही, सरकार ने हादसे की मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं।आपको बता दें, एक जुलाई को उत्तराखंड़ के पौड़ी-गढ़वाल के धूमाकोट इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। बस में कुल 60 यात्री सवार थे, जिसमें से 48 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी और 12 लोग घायल बताए गए थे।मरने वालों में 22 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल थे। 

पुलिस ने बताया था कि दुर्घटना ग्रस्त हुई बस सेना से रिटायर्ड कर्मी थी। इस बस की यात्री क्षमता 32 लोगों की थी, लेकिन बस में क्षमता से 28 सवारी ज्यादा बैठाई गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए थे।

टॅग्स :रोड एक्सिडेंटउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर