लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड बाढ़ : उपराष्ट्रपति ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 7 फरवरी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड के चमोली में हिमखंड टूटने से अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर रविवार को दुख प्रकट किया और क्षेत्र के प्रभावित लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की ।

उत्तराखंड के जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के हिमखंड के टूटने के कारण धौली गंगा नदी में विकराल बाढ़ आ गई इसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर है । अधिकारियों ने बताया कि एक जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडु के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने और अचानक बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति के विषय में जानकर व्यथित हूं।’’

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन तथा प्रशासन राहत और बचाव के यथा संभव प्रयास कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ दुर्घटना से प्रभावित क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई