लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा को जुटने वाली भीड़ रही नदारद

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:50 IST

Open in App

हरिद्वार/ऋषिकेश, 30 नवंबर यहां के गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा को जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार को कोविड-19 के मद्देनजर लगी पाबंदियों की वजह से दिखाई नहीं दी।

कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान पर रोक लगा दी थी।

इसी के कारण पुलिस ने गंगा स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को जिलों की सीमा से ही वापस कर दिया। पुलिस ने रविवार को भी बाहरी राज्यों से आ रहे दो हज़ार से अधिक वाहनों को लौटा दिया था।

हालांकि, गंगा स्नान पर लगाई गई रोक पर साधु-संतों, गंगा सभा तथा व्यापारी संगठनो के विरोध के चलते हरिद्वार जिला प्रशासन ने कल रात स्थानीय लोगों को सामाजिक दूरी के साथ गंगा स्नान करने की अनुमति दे दी थी।

इसके बावजूद हर की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर सामान्य दिनों में होने वाली भीड़ नदारद रही और बहुत कम श्रद्धालु दिखाई दिए और इस दौरान गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का भी पालन किया।

पिछले साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई थी।

हरिद्वार के नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी के साथ गंगा स्नान किया जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

उधर, पुलिस व प्रशासन द्वारा इस बार स्नान पर रोक के निर्णय के काफी प्रचार प्रसार के बावजूद श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट सहित अन्य घाटों तक पहुंचने का प्रयास किया जिसे पुलिस की बैरिकेडिंग ने सफल नहीं होने दिया।

ऋषिकेश के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रितेश कुमार साह ने बताया कि सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं का त्रिवेणी घाट पर पवित्र डुबकी के लिए सतत रूप से दवाब बना रहा। वहीं, मुनि की रेती व लक्ष्मण झूला क्षेत्र के घाटों पर भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए पुलिस से जूझते नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए