लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: भक्तों के अथाह भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रद्द किया अयोध्या दौरा, बोले- 'बाद में करूंगा रामलला का दर्शन'

By धीरज मिश्रा | Updated: January 26, 2024 10:35 IST

Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। अभी तक कई लाखों भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए हैं। लेकिन, अभी भी राम जी के दर्शन करने के लिए मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लग रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं10 फरवरी के बाद अयोध्या जाएंगे सीएम धामी भक्तों की भारी भीड़ को देखते बदला गया प्लान

Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। अभी तक कई लाखों भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए हैं। लेकिन, अभी भी राम जी के दर्शन करने के लिए मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। इधर, दूसरी तरफ भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना अयोध्या जाने का प्लान बदल लिया है।

धामी यूं तो 2 फरवरी को अयोध्या जाने वाले थे। लेकिन, अब वह नहीं जाएंगे। धामी ने कहा कि चूंकि अभी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। अगर हम भी अभी वहां जाएंगे तो व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, हमने अपने कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है। हम अयोध्या 10 फरवरी के बाद जाएंगे। इसके बारे में कार्यक्रम तय किया जाएगा।

यहां बताते चले कि बीते दिनों पहले सीएम कार्यालाय से कहा गया था कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या जाएंगे। सीएम धामी 2 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। हालांकि सीएम अब 10 फरवरी के बाद जाने की बात कह रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की।

इसके बाद देखने को मिला कि रात से मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ लग रही है। पुलिस और अन्य सैन्य बलों के लिए भी भीड़ को नियंत्रित करना एक चुनौती बन रही है। ऐसे में पीएम ने भी देशभर के वीवीआईपी और मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया था कि वह कुछ दिनों के बाद अयोध्या आने का प्लान बनाए।

इधर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए और सभी भक्तों को आराम से भगवान के दर्शन हो जाए। इसके लिए यूपी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, साथ ही तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

टॅग्स :अयोध्यापुष्कर सिंह धामीउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष