लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उन्नाव SP पुष्पांजलि समेत 36 IPS के तबादले

By भाषा | Updated: April 29, 2018 23:31 IST

इन तबादलों में उन्नाव जिले की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी भी शामिल है। पुष्पांजलि अभी हाल ही में उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के कथित बलात्कार कांड में पीड़िता के पिता की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद चर्चा में आई थीं।

Open in App

लखनऊ, 29 ​अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार ने  रविवार रात को अचानक 36 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों में उन्नाव जिले की पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी भी शामिल है। पुष्पांजलि अभी हाल ही में उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के कथित बलात्कार कांड में पीड़िता के पिता की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद चर्चा में आई थीं।

बाद में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था। पुष्पां​जलि को पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के रूप में संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार हरीश कुमार को उन्नाव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शासन द्वारा आज रात जारी एक प्रेस नोट के मुताबिक अलीगढ़ के एसएसपी राजेश कुमार पांडेय को एसएसपी मेरठ बनाया गया है जबकि मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी बाल्य देखभाल के तहत अवकाश पर गई है।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अजय कुमार सैनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। डीजी होमगार्ड के स्टॉफ आफिसर राम लाल वर्मा को एसपी खीरी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी एस चनप्पा को इसी पद पर शाहजहांपुर भेजा गया है जबकि शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर पद पर तैनात किया गया है। बुलंदशहर में तैनात मुनिराज जी को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा उप्र के पद पर तैनात किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद डॉ. मनोज कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (फैजाबाद) के पद पर तैनात किया गया है वहीं बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक एटीएस बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक संभल रविशंकर छवि को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए