लाइव न्यूज़ :

यूपी: प्रदूषण से भगवान शंकर भी बेहाल!, वाराणसी के तारकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को मास्क से ढका गया

By एएनआई | Updated: November 7, 2019 19:00 IST

वाराणसी में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 226 पर रहा जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक बहुत खराब माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी के तारकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को मास्क से ढका गयापुजारियों के अनुसार ऐसा भगवान शिव को खराब हवा के प्रभाव से बचाने के लिए किया गयावाणारासी में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 226 रहा

दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य राज्यों में जहां वायु प्रदूषण हाल के दिनों में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरा है वहीं, वाराणसी में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। धार्मिक नगरी के रूप में मशहूर वाराणसी के तारकेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को पुजारियों ने शिवलिंग को मास्क से ढक दिया। पुजारियों के अनुसार ऐसा भगवान शिव को खराब हवा के प्रभाव से बचाने के लिए किया गया।

वाराणसी में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 226 रहा जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक बहुत खराब माना जाता है। तारकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को मास्क से ढके जाने को लेकर एक भक्त आलोक मिश्रा ने कहा, शहर में हवा प्रदूषित है और इसलिए भोले बाबा को जहरीली हवा से बचाने के लिए हमने मास्क रखा है। हमारा ये विश्वास है कि अगर वे सुरक्षित हैं तो हम भी सुरक्षित रहेंगे।'

वहीं मंदिर के एक पुजारी संदीप मिश्रा ने एएनआई को बताया, 'हमे अपने भगवान को जहरीली हवा से बचाना है क्योंकि ये हर दिन और खराब होती जा रही है। हम जैसे उन्हें सुविधा देने के लिए गर्मी में एसी लगाते हैं और सर्दी में स्वेटर पहनाते हैं, उसी प्रकार हमने भगवान की मूर्ति पर मास्क लगाया है ताकि हम उन्हें जहरीली हवा से सुरक्षित रख सकें।'

उन्होंने आगे कहा कि वाणारासी में लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं और इसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आंखों में जलन और सांस लेन में भी तकलीफ हो रही है।

संदीर मिश्रा के अनुसार, 'वाणारासी शहर की हालत इस समय इतनी खराब है कि चिकित्सा के लिए शहरों के अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध नहीं है। प्रदूषण के कारण कई लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।'

संदीप मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी वायु प्रदूषण की समस्या को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश की।

टॅग्स :वाराणसीभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर