लाइव न्यूज़ :

Varanasi IPS Officer: ब्रेन ट्यूमर से लड़ रहा 'रणवीर', 24 घंटे के लिए बना आईपीएस अफसर

By धीरज मिश्रा | Updated: June 27, 2024 12:26 IST

Varanasi IPS Officer: ब्रेन ट्यूमर बीमारी का इलाज करा रहे 9 साल के बच्चे को उत्तर प्रदेश पुलिस में एक दिन का आईपीएल अधिकारी बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे9 साल का बच्चा एक दिन का आईपीएस अधिकारी बना ब्रेन ट्यूमर बीमारी से जूझ रहा है रणवीर भारती उत्तर प्रदेश के महामना कैंसर अस्पताल में चल रहा है ब्रेन ट्यूमर का इलाज

Varanasi IPS Officer: ब्रेन ट्यूमर बीमारी का इलाज करा रहे 9 साल के बच्चे को उत्तर प्रदेश पुलिस में एक दिन का आईपीएल अधिकारी बनाया गया। वाराणसी पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी और कुछ फोटो शेयर की गई। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। दरअसल, 9 साल के इस बच्चे की इच्छा थी कि वह आईपीएस अफसर बने।

बच्चे की इस इच्छा को वाराणसी पुलिस ने पूरा किया। बच्चे का नाम रणवीर भारती है। वह उत्तर प्रदेश के महामना कैंसर अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का इलाज करा रहा है। एडीजी जोन वाराणसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बालक की इच्छा पूरी होने की जानकारी साझा की। 

एडीजी जोन की ओर से लिखा गया कि 9 साल के रणवीर भारती महामना कैंसर अस्पताल, वाराणसी में ब्रेन ट्यूमर का इलाज करा रहा है। ऐसे में रणवीर ने आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई, तो कार्यालय में बालक की इच्छा पूरी हुई।

एडीजी जोन की ओर से शेयर की गई तीनों तस्वीरों में बच्चा खाकी वर्दी पहने एक केबिन में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अन्य पुलिसकर्मियों से मिलता हुआ और उनसे हाथ मिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो के अंत में सभी लोग एक साथ मिलकर एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हैं। 

वीडियो को इतने लोगों ने देखा

एडीजी जोन के द्वारा शेयर किए गए वीडियो को 2,100 से ज़्यादा बार देखा गया है। इस वायरल पोस्ट पर लगभग 50 लाइक और कई कमेंट आ चुके हैं। इसे अब सिर्फ़ एक्स पर ही नहीं बल्कि दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म पर भी री शेयर किया जा रहा है।

एक एक्स यूज़र ने लिखा कि सर, आपने मेरा दिल जीत लिया। मैं आपको तहे दिल से सलाम करता हूं। एक और व्यक्ति ने लिखा सराहनीय योगदान, तीसरे व्यक्ति ने भी लिखा, बहुत बढ़िया काम।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदिल्लीसोशल मीडियावाराणसीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी