लाइव न्यूज़ :

माफिया के सामने झुकना सपा की मजबूरी?, सीएम योगी बोले- पीडीए वाले पूजा पाल को न्याय नहीं दिला सके

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 24, 2025 17:39 IST

अनुपूरक बजट के औचित्य पर बोलने की अपेक्षा सूबे की कानून व्यवस्था तथा  प्रदेश के विकास को लेकर विस्तृत से अपनी बात रखी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में फिर हुई सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक.नेता विपक्ष ने हर बार अनुपूरक बजट लाने को एक गलत परंपरा बताया.पीडीए की बात करने वाले पूजा पाल को न्याय नहीं दिला सके.

लखनऊःउत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सरकार द्वारा लाए गए 24496.98 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई. नेता विपक्ष माता प्रसाद ने हर बार अनुपूरक बजट लाने की एक गलत परंपरा बताया. उन्होने कहा कि जब मूल बजट पेश किया जाता है तो पूरा अनुमान लगा लिया जाता है कि कितना धन खर्च होगा और कितना राजस्व प्राप्तियां होंगी. पर अब देखा जा रहा है कि प्रदेश सरकार हर बजट के बाद अनुपूरक बजट ला रही है,जबकि मूल बजट की धनराशि आधी भी खर्च नहीं होती. नेता विपक्ष का यह कथन मुख्यमंत्री योगी को खल गया और उन्होंने चर्चा के दौरान अनुपूरक बजट के औचित्य पर बोलने की अपेक्षा सूबे की कानून व्यवस्था तथा  प्रदेश के विकास को लेकर विस्तृत से अपनी बात रखी और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला.

कहा 2017 के बाद यूपी की छवि में सकारात्मक बदलाव आया है. राज्य का विकास हुआ है. फिर यह दावा किया कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का मॉडल दिया है. जबकि पुरानी सपा सरकार माफियाओं के सामने नतमस्तक थी. पीडीए की बात करने वाले पूजा पाल को न्याय नहीं दिला सके.

अनुपूरक बजट जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग

विधानसभा में कांग्रेस कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने यूपी सरकार द्वारा पेश किए गए अनुपूरक बजट को लेकर सवाल उठाए. उन्होने कहा कि जब मूल बजट का 36-37 प्रतिशत ही खर्च हुआ है तो अनुपूरक बजट क्यों लाया गया है. कांग्रेस नेता के अनुसार, सदन में लाया गया अनुपूरक बजट जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग है. इसके पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए बार-बार अनुपूरक बजट लाने को गलत परंपरा बताया. उन्होने यह भी कहा था कि नमामि गंगे के लिए लगातार बजट दिया जा रहा है,

लेकिन अब तक पता नहीं चलता है कि धन कहां खर्च हो रहा है. तब किसी को यह नहीं लगा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुपूरक बजट को लेकर विपक्ष के कथन को बुरा मानेंगे. फिर बजट पर चर्चा पर बोले हुए वह सपा और समूचे विपक्ष को ही निशाने पर लेंगे.

पीडीए वाले पूजा पाल को न्याय नहीं दिला सके

हालांकि सीएम योगी ने अनुपूरक बजट पर चर्चा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के दिए गए सुझाव के लिए आभार व्यक्त किया.और कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जो भी सुझाव हमारी सरकार को दिए हैं अगर वो सत्ता में रहने पर सपा नेताओं को देते तो समाजवादी पार्टी तितर-बितर न होती और प्रदेश का कल्याण होता.

यह दावा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि समाज या कोई व्यक्ति, सबसे पहले सुरक्षा चाहता है. हर बेटी खुद को सुरक्षित महसूस करे.यह किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. आज आम लोग खुद कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है और दंगे नहीं हो रहे हैं. जबकि सपा के शासन में विधायक पूजा पाल के पति की हत्या हुई.

ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि सपा की  सरकार माफियाओं के सामने नतमस्तक थी. आज माफिया का नामोनिशान यूपी से मिट चुका है. मुख्यमंत्री के अलावा अपना दल के नेता और प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि योगी सरकार की ओर से पेश किया गया 24,497 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट औद्योगिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की योजना के साथ पेश किया गया है. इससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा.

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने का कहना था कि यह अनुपूरक बजट जनकल्याणकारी, आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की योजना के साथ लाया गया है और विपक्ष का काम है झूठ बोलना. हम सच बोलते थे. हम अनुपूरक बजट का समर्थन करते हैं. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीSamajwadi Partyअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी