लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से पहली मौत, बस्ती के 25 साल के शख्स ने गोरखपुर में तोड़ा दम

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2020 12:28 IST

मृतक मुंबई से लौटा था और उत्तर प्रदेश के बस्ती का निवासी था। मंगलवार की देर रात मरीज का निधन हो गया था।  उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना से 100 से ज्यादा केस हैं।यूपी में नोएडा के सबसे ज्यादा 39 मामले शामिल हैं।

गोरखपुर: कोरोना वायरस (Covid-19) से उत्तर प्रदेश में पहली मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक बस्ती जिले के 25 साल के कोरोना से  संक्रमित युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच गयी है। राज्य में सात नए मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक  25 वर्षीय युवक की 48 घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। लड़के की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक मुंबई से लौटा था और उत्तर प्रदेश के बस्ती का निवासी था। मंगलवार की देर रात मरीज का निधन हो गया था। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंची

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। यूपी के मरीजों की संख्या 103 हो गई है। इनमें नोएडा के सबसे ज्यादा 39 मामले शामिल हैं। इसके अलावा मेरठ में 19, आगरा में 11, लखनऊ में नौ, गाजियाबाद में आठ, बरेली में छह, वाराणसी और पीलीभीत में दो—दो, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर, बागपत और बुलंदशहर में एक—एक मामला सामने आया है। इन मरीजों में से 17 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें आगरा के आठ, नोएडा के छह, गाजियाबाद के दो और लखनऊ का एक मरीज शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियागोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टगोरखपुर एम्स की लेडी डॉक्टर से छेड़खानी, 2 गिरफ्तार, 1 फरार?, स्त्री रोग विभाग में पढ़ाई कर रही नागालैंड निवासी छात्रा?

क्राइम अलर्टलुधियाना में काम करता था अर्जुन, लोगों ने कहा- तेरी पत्नी खुशबू का संबंध किसी और मर्द के साथ?, सोते समय गला घोंटकर हत्या और घर के पीछे 6 फुट गहरा गड्ढा खोदा और शव दफनाया

क्राइम अलर्टगर्भावस्था के समय छोड़ कर दूसरी महिला के साथ भागा पति?, चार घंटे तक प्रसव पीड़ा के बाद बेबी का जन्म, मां ने कहा- मेरा बच्चा नहीं और स्तनपान नहीं कराउंगी?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं