लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से शिक्षकों की मौत की संख्या पर विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में शिक्षक संघ

By शीलेष शर्मा | Updated: May 21, 2021 20:46 IST

शिक्षक संघ हाल में यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान शिक्षकों की मौत के मामले को लेकर जल्द कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षकों की मौत के मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के दिए संकेतशिक्षक संघ का दावा- पंचायत चुनाव के दौरान 1621 शिक्षकों की कोरोना की चपेट में आने के बाद मौत हो गई हैशिक्षकों को मुआवजा देने की मांग के बाद राज्य सरकार की ओर से मृतकों की संख्या पर उठाए गए हैं सवाल

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने अब इस मामले को एक बार फिर अदालत के दरवाज़े तक ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।  इस पूरे विवाद ने तूल उस समय पकड़ा जब मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली सरकार ने कोरोना से मरने वाले शिक्षकों की संख्या महज तीन बताई जबकि शिक्षक संघ का दावा है कि जिन शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया उसी चुनाव के दौरान 1621 शिक्षक कोरोना के शिकार हो गए थे।

शिक्षक संघ का आरोप- कोरोना शर्तों का नहीं हुआ पालन 

अध्यक्ष शर्मा के अनुसार राज्य सरकार ने ढाई लाख शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात किया था। अदालत के निर्देशों के बावजूद मतदान केंद्रों पर उन शर्तों का पालन नहीं किया गया जो अदालत द्वारा लगायी गयी थी।  शिक्षक संघ का आरोप है कि इस कारण कई शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गए जिनमें से 1621 मौत की नींद सो गए। 

अब जब इन शिक्षकों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है तब राज्य सरकार मारे गए शिक्षकों की संख्या को लेकर न केवल सवाल उठा रही है बल्कि उससे इनकार भी कर रही है।  

शिक्षक संघ ने राज्य सरकार को वे दस्तावेज भी सौंपे हैं जिसमें कोरोना महामारी के शिकार हुए शिक्षकों के नाम, चुनाव में उनकी तैनाती की तिथि, उनके फोन नंबर और दूसरी जानकारियां हैं। 

सरकार की दलील है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान, चुनाव ड्यूटी पर जाते समय अथवा लौटते समय कोई शिक्षक कोरोना महामारी का शिकार होकर मरा है, तभी उसे इस श्रेणी में शामिल किया जायेगा और उसका परिवार राहत का हक़दार  होगा।  

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos