लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मथुरा स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन की टक्कर से एक की मौत 6 गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: August 21, 2018 12:55 IST

आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा रेलवे संभाग में कोसी कलां स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर आई थी। छह लोग प्लेटफॉर्म के दूसरी ओर से इसमें चढ़ने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस गुजरी और यह हादसा हो गया।

Open in App

नई दिल्ली, 21 अगस्त: मथुरा के कोसी कलां स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की दूसरी ओर से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों को एक अन्य ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की उम्र 20 वर्ष के लगभग है। सभी को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के शिकार लोग प्लेटफॉर्म की दूसरी ओर से आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे जब उन्हें मथुरा के कोसी कलां रेलवे स्टेशन से गुजर रही छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा रेलवे संभाग में कोसी कलां स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर आई थी। छह लोग प्लेटफॉर्म के दूसरी ओर से इसमें चढ़ने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस गुजरी और यह हादसा हो गया। ऐसी आशंका है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हैं।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप