लाइव न्यूज़ :

धर्म परिवर्तन करा विवाहिता से शादी करने का मामला आया सामने, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 25, 2021 10:24 IST

उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर में धर्म परिवर्तन का नया मामला सामने आया है . जहां युवतियों से शादी कर उन्हें बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया । फिलहाल पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देधर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने दो युवतियों से की पूछताछखतौली थाना क्षेत्र के दो मुस्लिम युवकों की तलाश कर रही है पुलिस प्रेम प्रसंग के बाद युवती अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी थी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन कराकर युवतियों से शादी  करने का मामला सामने आया है । हमीर पुलिस ने मामले में खतौली जाकर युवतियों से पूछताछ की और इस दौरान यह बात सामने आई कि प्रेमी से धर्म परिवर्तन कर शादी करने के बाद उसे 4 साल का बेटा भी है । फिलहाल दोनों युवक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है । 

दरअसल बुधवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी कर हिंदू समुदाय की दो युवतियों को बरामद किया था, जिन्हें पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई थी । युवतियों का धर्म परिवर्तन समुदाय के दोनों युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे । खतौली पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद होने की जानकारी  दे दी थी, जिसके बाद गुरुवार को राठ थाने पुलिस ने खतौली थाना पहुंचकर दोनों युवतियों से पूछताछ के बाद हमीरपुर ले गई । 

पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी युवती

 मामले में इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नई आबादी का रहने वाला रहमान पठान हमीरपुर में कपड़ा बेचता था और राठ थाना क्षेत्र में एक धर्मशाला में ठहरा था । यहां रहने वाली युवती से प्रेम हो गया । इसके बाद युवती के परिजनों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने जी के शादी थाना क्षेत्र के ही युवक से करा दी । बाद में युवती अपने पति को छोड़कर रहमान पठान के साथ खतौली में रहने लगी थी । 

प्रेम प्रसंग मामले में कई बार जेल जा चुका है वसीम खान

वहीं एक अन्य मामले में आरोपित वसीम खान के परिजन ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वसीम से पूरा परिवार परेशान है । साल 2014 में उसने युवती को इसी तरह फंसा कर विवाह किया, जिसमें वह जेल भी गया था ।

 वही दो हिंदू समाज की युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में हिंदू संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों ने के द्वारा कोतवाली का घेराव कर शहर के  काजी को गिरफ्तार करने की मांग की है । ऐसा नहीं करने पर उन्होंने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग