लाइव न्यूज़ :

यूपी के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को निशुल्क टीका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2021 19:21 IST

देश में एक दिन में सामने आए 2,95,041 नये मामलों में से 76 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत 10 राज्यों में आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 62,097 मामले सामने आए।उत्तर प्रदेश में 29,574 और दिल्ली में 28,395 नये मामले सामने आए।कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी एक मई से 18 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त में लगाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। योगी मंत्रिमंडल ने 18 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने की इजाजत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगेगी। छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे।

कोविड-19 की स्थिति के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया

मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार का फैसला किया है कि राज्यमें 1 मई से 18 से ऊपर वालों को वैक्सीन फ्री लगेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से कोविड-19 के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी और वृहद टीकाकरण कार्यक्रम से कोरोना वायरस को पराजित करने में सहायता हासिल होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को घोषणा की कि एक मई से प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत भरी सौगात दी है कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र सभी लोगों को टीका लग सकेगा। चौहान ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘प्रिय बहनों और भाइयों, यदि कोविड-19 को हराना है तो संक्रमण की चेन तोड़ना होगा और संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घर पर रहना होगा। अपने गांव, शहर, कॉलोनी या मोहल्ले में कोरोना कर्फ्यू लगा दें, 30 अप्रैल तक घर पर ही रहेंगे। घर पर रहें और कोरोना को हराएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा "हमने 18 साल तथा उससे अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त टीकाकरण कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार टीकाकरण कार्यक्रम को अपने संसाधनों से आगे बढ़ाएगी।" प्रवक्ता के मुताबिक मंत्रिमण्डल की बैठक में कोविड-19 की स्थिति के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की इस लहर में भी जीवन और आजीविका दोनों को बचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले में कोविड उपचार की स्थिति पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन का मार्गदर्शन करें।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाछत्तीसगढ़उत्तर प्रदेश में कोरोनाभूपेश बघेलशिवराज सिंह चौहानयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप