लाइव न्यूज़ :

मोदी लहर में सपा की साइकिल पंचर, अखिलेश की पत्नी डिंपल, भाई धर्मेंद्र-अक्षय को मिली हार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 09:51 IST

लोकसभा चुनाव 2014 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं और आजमगढ़ इन पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी ने आजमगढ़, मैनपुरी के अलावा संभल, रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है।अखिलेश यादव ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को 259874 वोटों से हराया।

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। महागठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी को सिर्फ पांच सीटों पर जीत मिली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को यादव को कन्नौज से हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज, फिरोजाबाद और बदायूं में सेंध लगा दी।

लोकसभा चुनाव 2014 में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं और आजमगढ़ इन पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। पढ़िए इनके नतीजे:

मैनपुरी-

मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बीजेपी उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य को 94389 वोटों से हराया। लोकसभा चुनाव 2014 में मुलायम सिंह यादव ने 3.64 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे और वर्तमान सांसद अक्षय यादव को बीजेपी उम्मीदवार चंद्र सेन अक्षय यादव से 28781 वोटों से हराया। लोकसभा चुनाव 2014 में अक्षय यादव ने 1.14 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

बदायूं

बदायूं लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद और मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव को बीजेपी उम्मीदवार संघमित्र मौर्य ने 18454 वोटों से हराया। लोकसभा चुनाव 2014 में सपा ने यह सीट 1.66 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

कन्नौज

कन्नौज से बीजेपी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को 12353 वोटों से हराया। लोकसभा चुनाव 2014 में डिंपल यादव ने करीब 20 हजार वोटों से जीत हासिल की थी।

आजमगढ़

इस सीट से सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ा। अखिलेश ने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को 259874 वोटों से हराया। लोकसभा चुनाव 2014  में सपा ने यह सीट 63 हजार वोटों से जीती थी।

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़, मैनपुरी के अलावा संभल, रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवडिंपल यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’