लाइव न्यूज़ :

मरीजों के साथ ही सेहतमंदों की जिंदगी को नया मोड़ देगा 'KGMU FM रेडियो', 2020 से होगा शुरू

By भाषा | Updated: November 10, 2019 14:30 IST

एफएम रेडियो के जरिए गंभीर बीमारियों के शिकार मरीजों को जल्द स्वस्थ होने का संदेश दिया जाएगा, उनके तीमारदारों को अपना काम सेवाभाव से करते रहने और रोगी के स्वस्थ होने की आशा बनाए रखने की सलाह दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में फरवरी 2020 से एफएम रेडियो शुरू होने जा रहा है, जिसे 30 किलोमीटर के दायरे में सुना जा सकेगा।शुरू में शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच चलने वाले केजीएमयू के इस एफएम रेडियो से बाद में हर रोज 12 घंटे तक उपयोगी कार्यक्रमों का प्रसारण करने की योजना है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में फरवरी 2020 से एफएम रेडियो शुरू होने जा रहा है, जिसे 30 किलोमीटर के दायरे में सुना जा सकेगा। शुरू में शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच चलने वाले केजीएमयू के इस एफएम रेडियो से बाद में हर रोज 12 घंटे तक उपयोगी कार्यक्रमों का प्रसारण करने की योजना है।

संस्थान के अधिकारी पिछले दो वर्ष से यह प्रयास कर रहे थे कि केजीएमयू का अपना एक कम्युनिटी एफएम रेडियो स्टेशन हो। अंतत: उनके प्रयास रंग लाए और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय से इस रेडियो की स्थापना के लिए झंडी मिल गयी है तथा इसको फ्रिकवेंसी भी अलॉट कर दी गई है।

केजीएमयू कार्यपरिषद में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कुलपति प्रो एम एल बी भट्ट ने सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर विनोद जैन को इसका कार्यकारी अधिकारी बनाया है। प्रो विनोद जैन ने गुरूवार को विशेष बातचीत में बताया कि संस्थान में रोजाना आठ से 10 हजार मरीज आते हैं। इनमें करीब 30 फीसदी लोग ऐसी मौसमी बीमारियों के शिकार होते हैं, जिनसे जरा सी सावधानी बरतकर बचा जा सकता है।

एफएम रेडियो के जरिए गंभीर बीमारियों के शिकार मरीजों को जल्द स्वस्थ होने का संदेश दिया जाएगा, उनके तीमारदारों को अपना काम सेवाभाव से करते रहने और रोगी के स्वस्थ होने की आशा बनाए रखने की सलाह दी जाएगी।

इसके अलावा संस्थान के प्रोफेसर और डाक्टर संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ ही जीवनशैली और दिनचर्या में बदलाव करके स्वस्थ बने रहने की जानकारी देंगे। विभिन्न बीमारियों और उसके उपचार की सुविधा कहां कहां उपलब्ध है, इस बारे में भी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। छोटी मोटी बीमारियों को ठीक करने के देसी उपाय और घरेलू नुस्खे भी बताए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के इंटरव्यू, समाचार, केजीएमयू द्वारा दी जा रही सुविधाएं और भविष्य की योजनाएं, विशेषज्ञों के व्याख्यान और अन्य संबद्ध कार्यक्रम भी एमएफ रेडियों की प्रसारण सूची का हिस्सा होंगे। इसके अतिरिक्त प्रेरक गीत संगीत और धार्मिक कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाएंगे।

प्रो जैन ने बताया कि दो महीने में रेडियों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार करने के साथ ही आउटसोर्सिंग के जरिए तकनीकी स्टाफ की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के विभिन्न वार्डो के गलियारों और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में छोटे छोटे स्पीकर लगाए जाएंगे ताकि रेडियो से प्रसारित होने वाली कार्यक्रम हर तरफ सुने जा सकें। उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत के किसी भी चिकित्सा संस्थान में कम्युनिटी रेडियो एफएम स्थापित करने का यह अपनी तरह का पहला प्रयास है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट