लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सरकारी स्कूल में कराई जाती थी इकबाल की लिखी प्रार्थना, वीएचपी की शिकायत पर हेडमास्टर सस्पेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 08:48 IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में इकबाल की लिखी प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' पढ़ाई जाती थी। जांच बाद हेडमास्टर फुरकान अली को सस्पेंड कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइकबाल की लिखी प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' कराई जाती है। आम तौर पर यह प्रार्थना मदरसों में कराई जाती है।बर्खास्त हेडमास्टर फुरकान अली ने कहा कि इकबाल की कविता उर्दू की कक्षा 1 से 8 के सिलेबस में हैं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के प्रशासन ने एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर को बर्खास्त कर दिया। विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई ने शिकायत की थी कि स्कूल में इकबाल की लिखी प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' कराई जाती है। आम तौर पर यह प्रार्थना मदरसों में कराई जाती है। इसे 1902 में मोहम्मद इकबाल ने लिखा था जिन्हें अल्लामा इकबाल के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने ही सारे जहां से अच्छा... भी लिखा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उपेंद्र कुमार ने जांच के बाद हेडमास्टर फुरकान अली को सस्पेंड कर दिया। पीलीभीत जिले के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि हेडमास्टर इसलिए सस्पेंड किया गया है क्योंकि वो राष्ट्रगान की बजाए छात्रों से धार्मिक प्रार्थना करवाता था। हालांकि इन आरोपों से इनकार करते हुए फुरकान अली का कहना है कि स्कूल में रोजाना राष्ट्रगान गाया जाता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसलपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र स्वरूप ने कहा कि स्कूल में राष्ट्रगान गाया जाता था। वो मुद्दा नहीं है। शिकायत मदरसे में गाई जाने वाली प्रार्थना को लेकर है ना कि राष्ट्रगान को लेकर।

बर्खास्त हेडमास्टर फुरकान अली ने कहा कि इकबाल की कविता उर्दू की कक्षा 1 से 8 के सिलेबस में हैं। वीएचपी और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल और कलेक्ट्रेट के बाहर मेरी बर्खास्तगी की मांग की। मैंने सिर्फ एक कविता पढ़ी जो सरकारी स्कूलों के सिलेबस में है। मेरे छात्र रोजाना 'भारत माता की जय' जैसे देशभक्ति के नारे भी लगाते हैं।

बर्खास्त हेडमास्टर फुरकान अली (इंडियन एक्सप्रेस)

सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने कहा, 'सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए हमें पता चला कि गयासपुर के प्राइमरी स्कूल में कोई और प्रार्थना गाई जा रही है। शुरुआती जांच में इसके लिए स्कूल हेडमास्टर फुरकान अली जिम्मेदार पाए गए और इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया...।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअल्लामा इक़बाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?