लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 और लॉकडाउन के नियम तोड़ने संबंधी दर्ज मुकदमे वापस लेगी उत्तरप्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:11 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जनवरी उत्तरप्रदेश सरकार कोविड- 19 और लॉकडाउन के नियम तोड़ने को लेकर लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की तैयारी कर रही है। इस बारे में कानून मंत्रालय ने अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि कोविड- 19 और लॉकडाउन तोड़ने के मामलों में व्‍यापारियों एवं अन्‍य लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। कानून मंत्रालय ने इस बारे में प्रमुख सचिव को दिशानिर्देश जारी करते हुए प्रदेश भर में दर्ज मुकदमों का ब्‍योरा जुटाने के लिए कहा है।

बयान के मुताबिक प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

सरकार का मानना है कि कोविड-19 के मुकदमों से आम लोगों को अनावश्‍यक परेशानी उठानी पड़ेगी।

कानून मंत्री ने कहा कि व्‍यापारियों की लंबे समय से यह मांग थी, जिस पर विचार करते हुए राज्‍य सरकार ने इन मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी